घर घर दंगे ! (निक्की कहानी)
फिर दंगे भड़क उठे ! सुना है नेताओं ने जा कर स्थिति संभाल ली है ! वहीँ इलाके के लोगों का कहना है की नेता जी के आने से माहौल और खराब हुआ है ! (राजकिशोर राज ने कहा)
राजाराम : कहीं भी दंगे हों तो सबसे पहले इलाके के सारे नेताओं को पुलिस अन्दर या नजरबंद करे ! फायर फाइटिंग का नियम है की "ज्वलनशील चीज़े (आग भड़काने वाली) दूर कर दी जाएँ तो आग जल्दी बुझ जाती है" !
राजकिशोर राज (हाथ नचाते हुए) : बात तो सोलह आने सही है ! मैं खुद पेट्रोल पम्प जाता हूँ तो बीबी को बाहर खड़ा कर देता हूँ ! वहां भी लिखा होता है ना की ज्वलनशील पदार्थ अन्दर लाना मना है ! इनके कारण होते है घर-घर दंगे !
राजाराम (हँसते हुए) : तेरा कुछ नहीं हो सकता ! मुझे लगता है की तू साठ साल की उम्र तक सुधर जाएगा ! हर बात में मज़ाक ?
दोनों हँसते है !