A space for stories that matter

Every life hides a powerful story

Short stories, poems & fearless ideas

Balvinder Singh Bison

ब्लडी फूल ! (निक्की कहानी)

यू ब्लडी फूल ! (पत्नी को गुस्से में बोलने के एक दम बाद प्रशांत को अपनी गलती का अहसास हो गया।)
 
क्या बोला ? दुबारा बोलो ! (सरिता ने आंखे ततेरते हुए पूछा)
 
प्रशांत (संभल कर) : मैंने कहा कि तुम गुस्से में "लाल गुलाब" लग रही हो ! ब्लडी मतलब खून का रंग, मतलब लाल और फूल मतलब तो जानती ही हो।
 
हाय ! तुम गुस्से में भी मुझे प्यार करते हो। तुम भी मेरे लिए ब्लडी फूल हो। (शर्माते हुए रसोई में चली जाती है)
 
बच गए बेटा, हिंदी मीडियम वाली लड़की से शादी करने का फायदा हो गया। आगे से सोच कर बोलूंगा ! आई लव यू सरिता !! (झेंपता हुआ पीछे पीछे रसोई में जाता है)
 
- बलविंदर सिंघ बाईसन

Leave a Comment

Reader Comments