A space for stories that matter

Every life hides a powerful story

Short stories, poems & fearless ideas

ਹਰ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਹੈ ਇੱਕ ਨਿੱਕੀ ਕਹਾਣੀ
Balvinder Singh Bison

पंथक सुपरमैन ! (निक्की कविता)

अपने मुंह बडबोले, पर हैं कान के कच्चे !
अन्दर झूठ कपट अहंकार, बनते सच्चे !
पंथक सुपरमैन उड़ते मनमती हवाओं में !
खाकी निक्कर, ऊपर हैं सिख्खी कच्छे !

जब जरूरत हों तो फेंकते बातों के लच्छे !
खुद को बाप समझते, बाकी सब बच्चे !
पंथक सुपरमैन उड़ते मनमती हवाओं में !
खाकी निक्कर, ऊपर है सिख्खी कच्छे !

धर्म के जाल फैलाने में ये सबके चच्चे !
गुरमत के क़त्ल में, इनके होते हैं चर्चे !
पंथक सुपरमैन उड़ते मनमती हवाओं में !
खाकी निक्कर, ऊपर है सिख्खी कच्छे !

Leave a Comment

Reader Comments