A space for stories that matter

Every life hides a powerful story

Short stories, poems & fearless ideas

ਹਰ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਹੈ ਇੱਕ ਨਿੱਕੀ ਕਹਾਣੀ
Balvinder Singh Bison

प्यार कोई गुनाह तो नहीं ! (लघु कहानी)

मैं तुझे जान से मार दूंगा ! गुस्से से भरे बाप ने बेटी को खीचते हुए कमरे में धकेल दिया ! समाज में हमारा नाम डुबो दिया. अभी निकालता हूँ तेरा प्यार का भूत !

लड़की बोली, पिता जी : हर लड़का-लड़की "प्यार" वाली फ़िल्में देख कर बड़ा होता है .... "प्यार" वाली फिल्मे हिट होती हैं ! लोग बड़े शौंक से "प्यार" भरे नगमे गुनगुनाते हैं ! कोई भी कार्यक्रम इन लड़का-लड़की के प्यार के नगमों के बिना सम्पूर्ण नहीं होता ! आप और माँ ने भी तो प्रेम विवाह किया था !

फिर अपने ही घर में जब अपनी ही बेटी "प्यार कर बैठी है!" तो इस जमाने को क्या हो गया है ? जवाब दो पिता जी ? जवाब दो ? प्यार करना कोई गुनाह तो नहीं ?

सामाजिक दोगलेपन की अनुभूति से पिता का सिर शर्म से झुक गया !

Leave a Comment

Reader Comments