A space for stories that matter

Every life hides a powerful story

Short stories, poems & fearless ideas

ਹਰ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਹੈ ਇੱਕ ਨਿੱਕੀ ਕਹਾਣੀ
Balvinder Singh Bison

कातिल और शातिर (निक्की कविता)


वो तो कातिल है, उनसे इन्साफ की उम्मीद कैसी ?
तुम ने भी अपना बन कर कौन सा तीर मार दिया ?

कातिल से इन्साफ माँगना हमारी वक्ती मजबूरी है !
तुम भी बस अपने बन कर भावनाओं से खेलते रहे !

उसने हुकूमते दुश्मन बन निर्दोषों का लहू है बहाया !
पर तुमने भी तो भाई बन भाई की पीठ में छुरा मारा !

उन्होंने बहुसंख्यक खुश करने के लिए क़त्ल किया !
तुम भी अल्पसंख्यको को मारने के लिए मशहूर हो !

धर्म निरपेक्षता के नारे वाले, यकीनन हमारे कातिल हैं !
धर्म के परदे के पीछे बच्चे बने बैठे, वो भी बड़े शातिर हैं !

Leave a Comment

Reader Comments